शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शार्ट सर्किट से लगी आग से पांच लाख के रेडीमेड कपड़े जले

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 29 Apr 2023 12:59 AM IST

Readymade clothes worth five lakh burnt due to short circuit fire

खुटार में रेडीमेड दुकान में लगी आग। संवाद

खुटार। शार्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़ोंं की दुकान में आग लग जाने से लगभग पांच लाख रुपये का कपड़े, पॉलिथीन, तिरपाल आदि जल गए। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।

नगर के मेन रोड निवासी ओमवीर कटियार की मकान से कुछ दूर बबलू रेडीमेड के नाम से कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार रात आठ बजे ओमवीर कटियार दुकान बंद कर घर चले गए। रात साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने ओमवीर को सूचना दी। ओमवीर मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर उठाया। इस बीच दुकान में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती गई। इस बीच दुकान के ऊपर रह रहे किराएदारों ने पड़ोस की छत पर कूद कर जान बचाई।

सूचना पाकर पुुवायां से दमकलकर्मी और नगर पंचायत से कर्मचारी पानी की टंकी लेकर मौके पर पहुंचे। रात साढ़े नौ बजे बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच आग से लगभग पांच लाख रुपये के कपड़े, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष ने फोर्स लगाकर वाहनों का मेन रोड से आवागमन बंद करा दिया। आग बुझने के बाद आवागमन सुचारू हो सका।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button