Shahjahanpur News: आठ में पांच खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया स्थान पक्का

बदायूं में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी। संस्था
शाहजहांपुर। मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को बदायूं में हुई। इसमें शाहजहांपुर की टीम के आठ खिलाड़ियों में पांच ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया है।
बालक वर्ग के 61 किग्रा भारवर्ग में अखिलेश यादव तथा 67 किग्रा भारवर्ग में सुधांशु यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के 40 किग्रा भारवर्ग में कौशल्या देवी, 45 किग्रा भारवर्ग में रोली वर्मा और 55 किग्रा भारवर्ग में खुशबू ने पहला स्थान पाया। सभी खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग सेंटर महाऊ दुर्ग पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा के नेतृत्व में अभ्यास करते हैं। चयनित खिलाड़ी तीन से पांच 5 अक्तूबर तक मुरादाबाद मंडल के जनपद बिजनौर में होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संवाद