Pilibhit News: कला उत्सव में रही लोकनृत्य और शास्त्रीय संगीत की धूम

कला उत्सव में लोक नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा । संवाद
पीलीभीत। जनपदीय कला उत्सव में उपशिक्षा निदेशक बरेली मंडल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम श्रेणी पाने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उत्सव में लोक नृत्य और शास्त्रीय संगीत की धूम रही।
सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपदीय कला उत्सव में मुख्य अतिथि मंडलीय उप शिक्षा निदेशक गजेंद्र कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा परखी। लोक नृत्य में अमृता सिकंदर, शास्त्रीय नृत्य में मिट्ठू विश्वास, संगीत गायन में आंचल भारती, संगीत वादन में बबलू सरदार विजेता रहे।
खेल-खिलौने कार्यक्रम में शिखा देवी, संगीत गायन में रमन सिंह, पारंपरिक नृत्य में सन्या मिश्रा, संगीत वादन में तृप्ति सक्सेना, पारंपरिक लोक संगीत में अदिति, नृत्य में मोहित कुमार, शास्त्रीय नृत्य में अभि सक्सेना, दृश्य कला अध्यामी में आदित्य कुमार, मूर्ति कला में आशा ने प्रथम स्थान पाया। स्थानीय खेल-खिलौने में मानसी, एकल अभिनय में मनीष कुमार, निमेष पाल, स्लोगन में नूर अफसा, रंगोली में नूपुर धालू, पोस्ट में शीतल कुमारी, मनीष, स्केचिंग में अंकित डी विजेता रहे। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य सुखविंदर कौर, प्रधानाचार्य सुरेंद्र गंगवार,अनीता रानी, अनीता सिंह, मीना कुमारी आदि भी मौजूद रहे।