शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मिठास मेले में पांच प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 19 Oct 2023 12:37 AM IST

शाहजहांपुर। गन्ना शोध संस्थान में 21 और 22 अक्तूबर को मिठास मेले का आयोजन किया जाएगा। गन्ना उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों की प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगी। इस दौरान पांच प्रगतिशील किसान सम्मानित किए जाएंगे।

उप्र गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. सुधीर शुक्ल ने बताया कि नवीन गन्ना किस्मों को प्रदेश के किसानों तक त्वरित गति से पहुंचाने के लिए इस वर्ष शरदकाल में भी मिठास मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन प्रमुख सचिव गन्ना वीना कुमारी 21 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के गन्ना आयुक्त प्रभु एन सिंह मौजूद रहेंगे। अपर गन्ना आयुक्त वीके शुक्ल सहित अनेक अधिकारी भी शामिल होंगे। मेले में नवीन गन्ना किस्म कोशा 17231 की मिनी सीड किट ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग करने वाले किसानों को दी जाएगी। मेले के प्रथम दिन दो लाख बड वितरित की जाएंगी। पहली बार मेले में गन्ना उत्पादन की नवीन तकनीकी को लोक गीत के माध्यम से किसानों को बताने के लिए लोक गायक भी बुलाए गए हैं। गन्ना प्रतियोगिता में अच्छा गन्ना लाने वाले किसानों को, उत्कृष्ट महिला समूहों और प्रगतिशील किसानों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button