शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नमकीन और चाय समेत लिए गए पांच नमूने

Connect News 24

Five samples taken including salty and tea

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच करती हुई। प्रशासन

शाहजहांपुर। सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को नगर निगम क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करके पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जिनको जांच के लिए खाद्य विश्लेषक के पास भेजा गया है।

टीम ने बाडूजई निवासी रामबहादुर से यहां से नमकीन सेव, एसपी काॅलेज रोड स्थित सदर बाजार में विशाल कश्यप के यहां से नमकीन के दो, सिंजई निवासी सलमान से यहां से फूलेवर्ड चाय का एक तथा दिलावरपुर निवासी लेखपाल के यहां से दूध का एक नमूना लिया। टीम ने रोजा में फल की दुकानों का निरीक्षण करके सड़े-गले फलों को नष्ट कराया।

मंडी में व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस ऑनलाइन बनवाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करके बताया गया कि जो व्यापारी लाइसेंस की श्रेणी में आते हैं, वह एक सप्ताह के अंदर लाइसेंस बनवा लें। नहीं तो उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button