शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 19 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

Connect News 24

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर डीएम के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 28 से 30 अगस्त तक 19 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इनको जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जरियनपुर, हुल्लापुर चौराहा के पास सात खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। इसमें टॉफी, लौंज मिठाई, सोनपापड़ी मिठाई, सरसों के तेल, मिश्रित दूध, नारियल लड्डू, बूंदी के लड्डू का एक नमूना लिया। निगोही, खुदागंज बाजार के पास छह खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। इसमें बूंदी के लड्डू, गाय का दूध, मिक्स मसाला, बेसन, हल्दी पाउडर के नमूने लिए।

बुधवार को कचहरी, रोजा व गोविंदगंज बाजार के पास छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इनमें मिल्क केक, दही, बूंदी का लड्डू, पनीर, बेसन, देशी घी के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए। सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि करीब 15 हजार रुपये लागत की लगभग 100 किलो मिलावटी मिठाई को मौके पर नष्ट कराया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button