शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पानी के निकास के लिए खोदी गई सड़क का किया निरीक्षण

Connect News 24

Inspection of the road dug for drainage of water

तिलहर के अंबेडकर गांव मौजमपुर में खुदी पडी सड़क

तिलहर। गांव मौजमपुर में तालाब के पानी के निकास को लेकर मंगलवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार, नगर पालिका ईओ, बीडीओ के साथ टीम ने खोदी गई सड़क का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि शीघ्र नाले का निर्माण शुरू किया जाएगा। वहीं नगर पालिका सीमा क्षेत्र में जमीन का लेवल ऊंचा होने के कारण पानी निकास को लेकर सभासदों ने विरोध दर्ज किया है।

मौजमपुर गांव में कई वर्षों से तालाब का पानी ओवरफ्लो होने के कारण गांव की सड़क पर भर जाता है। बारिश में तालाब का पानी कई घरों में घुस गया। ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद बारिश के दौरान ही सड़क की खोदाई शुरू कर दी गई। वर्तमान में ओवरफ्लो पानी सड़क की खुदाई से धीरे-धीरे नगर पालिका सीमा क्षेत्र में निकल रहा है।

पिछले सप्ताह पालिका ईओ कल्पना शर्मा ने जेई साथ निरीक्षण किया था। जेई ने नगर पालिका की जमीन का लेवल ऊंचा होने और गांव की जमीन का नीचे होने के कारण पानी का निकास नगर क्षेत्र सीमा में होने से इन्कार कर दिया था। इधर एक सप्ताह से सड़क की खुदाई पड़े होने से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम से संपर्क किया।

अधिकारियों ने टीम के साथ निरीक्षण करते हुए निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया। वहीं वार्ड नंबर पांच के राकेश सागर, लालाराम, अमित, सुरेश सोनी, विशाल, प्रदीप कुमार, संतोष, सीमा आदि ने एसडीएम अंजलि गंगवार को पत्र देते हुए उनके दरवाजों पर खोदी दी गई सड़क को बंद करने की मांग की। वहीं कुछ सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नगर सीमा क्षेत्र में पानी न निकाले जाने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button