शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा सपा में शामिल
शाहजहांपुर। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने सपा की सदस्यता लखनऊ में ग्रहण कर ली। नीरज मौर्या व रोशन लाल वर्मा के साथ वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने पार्टी में शामिल हुए। वह विधानसभा चुनाव के दौरान सपा से भाजपा में गए थे। वह 2007 बसपा से चुनाव लड़कर जीते थे और मंत्री बने थे। संवाद