शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पूर्व रेलवे कर्मचारी की ट्रेन से गिरकर मौत

Connect News 24

former railway employee died after falling from the train

मृतक बालक राम का फाइल फोटो।

0 लखनऊ जाने के लिए बृहस्पतिवार रात आठ बजे निकले थे बालकराम

0 टाउनहाल पुल के कुछ आगे पड़ा मिला शव, 2019 में छोड़ दी थी नौकरी

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी बालकराम (62) की बृहस्पतिवार की रात ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह लखनऊ जाने के लिए घर से निकले थे। बालकराम रेलवे में कार्यरत थे, लेकिन अवसाद में होने के चलते नौकरी छोड़ दी थी।

बालकराम रात करीब आठ बजे लखनऊ जाने के लिए घर से निकले थे। इस बीच रोजा व शाहजहांपुर के बीच टाउनहाल ओवरब्रिज के पास ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। मेमो आने के बाद सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उनके पास से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हुई।

रात 12 बजे बालकराम की मौत की खबर घर पर पहुंची तो परिजन बिलख पड़े। मृतक के भाई राधेश्याम ने बताया कि बालकराम रेलवे के कैरिज एंड वैगन विभाग में फिटर के पद पर कार्यरत थे। 2018 में पत्नी सलोमी की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। उससे पहले जवान बेटे जॉनी की जान चली गई थी। घर में दो मौतें होने से बालकराम मानसिक रूप से अवसाद में चले गए थे। इसी के चलते 2019 में उन्होंने रेलवे की नौकरी छोड़ दी थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button