शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गैस पेपर और मोबाइल फोन के साथ पकड़े गए चार परीक्षार्थी

Connect News 24

शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षा में शुक्रवार को एसएस कॉलेज में फिर चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इनमें दो छात्राएं भी शामिल हैं। इनसे गैस पेपर, पर्चियां और मोबाइल फोन बरामद को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा गया।

एसएस कॉलेज में पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष के इंग्लिश लिटरेचर तृतीय पेपर और एमकॉम फाइनल वर्ष का पेपर हुआ। बीए तृतीय वर्ष के पेपर में एक छात्रा गैस पेपर से नकल करते पकड़ी गई, जबकि एमकॉम फाइनल के पेपर में छात्रा के पास हाथ से लिखी पर्ची मिली। दोनों को आंतरिक सचल दल ने पकड़ा।

दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष के जनरल इंग्लिश प्रथम पेपर, बीए प्रथम वर्ष के जनरल इंग्लिश प्रथम पेपर व एमए प्रीवियस के समाजशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। बीए प्रथम वर्ष के जनरल इंग्लिश के पेपर में आंतरिक सचल दल ने दो छात्रों को मोबाइल फोन से नकल करते पकड़ लिया। दोनों ही पालियों में पंजीकृत 850 परीक्षार्थियों में से 43 अनुपस्थित रहे।

जीएफ कॉलेज में प्रथम पाली में बीए तृतीय वर्ष, एमकॉम फाइनल वर्ष, द्वितीय पाली में बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष तथा एमए प्रीवियस कक्षाओं के अलग-अलग विषयों का पेपर हुए। दोनों ही पालियों में 869 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 65 गैरहाजिर रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button