शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्राॅली में घुसी कार, दादी-नाती समेत समेत चार लोगों की मौत

Connect News 24

Car rammed into trolley, four people including grandmother-grandson died

शशि का फाइल फोटो। संवाद

बदायूंं/सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार रात को गांव दहेमी के पास कार, ट्राॅली में घुस जाने से उसमें सवार दादी-नाती समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेेंटर रेफर किया गया है।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव अर्सिस बर्खिन निवासी शिक्षक पीतांबर के फुफेरे भाई की शादी संभल जिले के चंदौसी में थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पीतांबर के परिजनों के अलावा चचेरे-तहेरे भाई भी अपने बच्चों समेत गए थे। शनिवार को रात करीब दस बजे पीतांबर और उसके परिवार के लोग अलग-अलग वाहनों से लौट रहे थे।

एक कार में पीतांबर और उसके रिश्तेदार थे, जबकि दूसरी कार में पीतांबर की 55 वर्षीय मां सूरजवती, पांच वर्षीय बेटा अरनव, चचेरे भाई टीटू का सात वर्षीय पुत्र हर्ष, भाई जितेंद्र यादव की 26 वर्षीय पत्नी शशि, पीतांबर की पत्नी मित्तल यादव, तीन वर्षीय बेटी शिवान्या, टीटू की दो वर्षीय पुत्री अनवी थीं।

पीतांबर का भाई जितेंद्र कार चला रहा था। इसी दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव दहेमी के पास तपसी आश्रम के सामने रोड किनारे खड़ी ट्राॅली में कार जा घुसी। हादसे में पीतांबर का पुत्र अरनव, अरनव की दादी सूरजवती, टीटू का पुत्र हर्ष, जितेंद्र की पत्नी शशि की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि पीतांबर की पत्नी मित्तल यादव, पुत्री शिवान्या, टीटू की पुत्री अनवी, भाई जितेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी आलोक मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बॉडी काटकर कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।

अर्सिस बर्खिन में पसरा मातम

थाना कुंवरगांव के गांव अर्सिस बर्खिन में हादसे की जानकारी के बाद मातम पसर गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव के कुछ लोग परिवारिजनों को ढांढस बंधा रहे थे तो कुछ लोग जिला अस्पताल में पहुंचे।

गश खाकर गिरे परिजन

शनिवार की रात हाईवे पर जो हुआ वह दिल को झंकझोरने वाला था। सभी शादी से सभी हंसी-खुशी घर आ रहे थे। मगर, एक हादसे ने सबकुछ खत्म कर दिया। हादसे की खबर पाकर अस्पताल पहुंचे कई परिजन तो गश खाकर ही गिर गए।

शशि का फाइल फोटो। संवाद

शशि का फाइल फोटो। संवाद

शशि का फाइल फोटो। संवाद

शशि का फाइल फोटो। संवाद

शशि का फाइल फोटो। संवाद

शशि का फाइल फोटो। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button