शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर किया पाठ

बिल्सी में भक्तों द्वारा किया हनुमान बाबा का भव्य श्रृंगार। संवाद
बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर पर शनिवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर उदयराज कोहली, सोनू देवल, सौरभ देवल, संदीप माहेश्वरी, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, अभिषेक, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद