Budaun News: किशोरी की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया में एक किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे बेहोशी की हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
मृतका रेखा (17) पलिया निवासी कल्लू की पुत्री थी। कल्लू ने बताया कि शुक्रवार दोपहर रेखा की अचानक हालत बिगड़ गई। वह उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो डॉक्टरों ने विषाक्त पदार्थ खा लेने के बारे में बताया।। इलाज के दौरान देर रात रेखा की मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने किशोरी के पिता से जानकारी की तो उसने बताया कि परिवार में कोई ऐसा बड़ा विवाद नहीं था, लेकिन मां ने जरूर किसी बात को लेकर किशोरी को डांट दिया था। उसे यह अंदाजा नहीं था कि वह आत्मघाती कदम उठा लेगी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट देखने के बाद ही उसकी मौत के बारे में पता लगेगा। संवाद