शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। जिले के तीन थानों में एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिता-पुत्री समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से छह किलो अफीम बरामद की गई है।

सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बादशाहनगर चौराहे से कहेलिया जाने वाले मार्ग पर झारखंड राज्य के जिला लातेहार के गांव तरबड़ी निवासी ओस्ताज अंसारी को दो किलो अफीम के साथ पकड़ा। वह झारखंड के घने जंगल से अफीम लाकर बिक्री करता था। इसी तरह रोजा पुलिस व एसओजी ने पिता-पुत्री को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि टीम ने कबीर अंसारी निवासी तरवाडी थाना लातेहार झारखंड व उनकी पुत्री रुकसाना को गिरफ्तार किया है। दोनों ने झारखंड के शोएब नाम के व्यक्ति से अफीम ली थी। जिसे जलालाबाद के एक अस्पताल के पास पहुंचाना था। उसके लिए 15 हजार रुपये उन्हें मिलते थे।

कांट। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कांट में रोडवेज बस स्टैंड के पास बस के इंतजार में खड़े एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि कांसगंज के आमीर का अफीम को बोरे में भरकर बस के जरिए तस्करी करता था। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button