Shahjahanpur News: दिसंबर से फरवरी तक निरस्त रहेंगी चार ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:30 AM IST
शाहजहांपुर। कोहरे के चलते दिसंबर से फरवरी तक ट्रेनों को निरस्त किया गया था। उनमें कुछ और ट्रेनें भी शामिल हो गई हैं। अब रोजा-बरेली पैसेंजर, शाहजहांपुर बालामऊ पैसेंजर, शाहजहांपुर सीतापुर पैसेंजर, शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर को 28 फरवरी तक बंद किया गया। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वहीं, ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। रविवार को दिल्ली से आने वाली 12392 श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से रात 7:35 बजे आई। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट रही जोकि शाम 6:08 के बजाय 7:24 बजे आई। 15116 लोकनायक एक्सप्रेस 10:38 बजे की जगह 11:41 बजे आई। लखनऊ की ओर से सुबह 3.19 बजे आने वाली 14673 शहीद एक्सप्रेस ढाई घंटे, 14235 बरेली एक्सप्रेस एक घंटे तथा 15073 टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। इनकी वजह से भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा। संवाद