शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चार साल के बच्चे को कार ने कुचला, मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 25 Dec 2023 12:42 AM IST

Four year old child crushed by car, dies

शाहजहांपुर में बिजलीपुरा में मृतक के परिजन से वार्ता करते चौकी के प्रभारी। संवाद

शाहजहांपुर। बिजलीपुरा मोहल्ले में कार की चपेट में आकर चार साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ लिया और विरोध करने लगे। पुलिस ने फोर्स बुलाकर लोगों को खदेड़ा और चालक को पकड़कर ले गई।

अजीम की मकान के बाहर ही चाय की दुकान है। उनका बेटा उजैन घर के बाहर खेल रहा था तभी मोहल्ले में शादी में आए एक युवक ने गली में कार माेड़ी। इस बीच उजैन सामने से आ गया। पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार चालक बशीर को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, परिजन ने कोई कार्रवाई से इन्कार किया है।

चालक लगाए था इयरफोन, नहीं सुनी आवाज

मोहल्ले वालों ने बताया कि चालक इयरफोन लगाए थे। बच्चे के दबने पर लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन उसे सुनाई नहीं दी। लोगों ने चालक को पकड़ने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। करीब 15 मिनट के बाद दो सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को चौकी पर ले जाने की कोशिश की। इस पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि चौकी से पुलिस उसे छोड़ देगी तब चौक कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंची और उन्हें शांत कराया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button