Pilibhit News: आधी रात को जन्मे प्रभु यीशु, क्रिसमस आज

क्रिसमस पर्व पर सेट एलायसिस कॉलेज परिसर में सजाई गई झांकी । संवाद
पीलीभीत। ईसाई समाज का महापर्व क्रिसमस रविवार रात 12 बजे प्रभु यीशु मसीह के जन्म के साथ शुरू हो गया। रात 12 बजे के बाद चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं शुरू हो गईं। प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित कैरल गीत गाए। सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार दिए। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। क्रिसमस की बधाईयां दीं।
शहर के पुराने चर्च क्राइस्ट मैथोडिस्ट, सेंट एलायसिस और सिविल लाइन्स नार्थ स्थित फुल गॉस्पल पेंटी कॉस्टल चर्च को बेहतरीन ढंग से सजाया गया था। रविवार को यहां दिनभर प्रभु यीशु की प्रार्थना को लोग आते जाते रहे। रात 12 बजे प्रार्थना के बाद केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। छोटे बच्चे सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।
सेंट एलायसिस स्कूल में बनाई गई चरनी पर की गई लाइटिंग व प्रभु यीशु के बचपन का दृश्य देखने लायक था। बाजार में केक व गिफ्ट की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों ने क्रिसमस को लेकर पहले से ही केक तैयार कर लिए थे। स्टेशनरी की दुकानों पर भी तरह-तरह के गिफ्ट की जमकर बिक्री हुई। सोमवार को सभी चर्च में नौ से 10 बजे के बीच प्रार्थनाएं होंगी।
रात में जगमगा उठे चर्च, हुई आतिशबाजी
क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च पर विशेष तौर पर सजावट की गई थी। इसके अलावा ईसाई समाज के लोगों ने अपने घरों को सजाया हुआ था। केक के साथ ही घरों में पकवान बनाए और एक-दूसरे को खिलाए। चर्च व घरों में क्रिसमस टी बनाकर उसे सजाया गया। प्रभु यीशु के जन्मदिन के समय रात 12 बजे लोगों ने आतिशबाजी भी की।

क्रिसमस पर्व पर सेट एलायसिस कॉलेज परिसर में सजाई गई झांकी । संवाद

क्रिसमस पर्व पर सेट एलायसिस कॉलेज परिसर में सजाई गई झांकी । संवाद