बदायूं

Budaun News: नए साल में मिलेगी ओवरहेड टैंक की सौगात, पेयजल की दिक्कत होगी दूर

Connect News 24

You will get the gift of overhead tank in the new year, the problem of drinking water will go away.

कमलेश(नगर पालिका की वाली खबर के साथ)

नगर पालिका करा रही है ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। नए साल में शहरवासियों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। पालिका तीन ओवरहेड टैंक और सात ट्यूबवेल से शहरवासियों को पानी मुहैया कराएगा। इनमें से दो ओवरहेड टैंकों का निर्माण शुरू हो चुका है। वहीं ट्यूबवेल के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। साथ ही दो नलकूप रिबोर कराए जा रहे हैं।

बता दें कि शहर के मढ़ई चौक, सोथा चक्कर की सड़क, कबूलपुरा आदि कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां पर पानी नाममात्र के लिए पहुंचता था। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से मांग की थी। अब इस दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। पालिका पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से शहर में कई जगहों पर मिनी ट्यूबवेल का निर्माण करा रही है।

साथ ही तीन ओवरहेड टैंकों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसमें वाटरवर्क्स और छोटी ज्यारत के पास दो टैंकों का निर्माण शुरू भी हो गया है, जबकि नहारखां सराय में भी जल्द ही ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इन ओवरहेड टैंकों के बनने से शहर की लोगोें की पानी की समस्या का काफी हद तक निदान हो जाएगा।

करीब ढाई लाख लोगाें को मिलेगा फायदा, 55 करोड़ होंगे खर्च

नगर पालिका की ओर से शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए तीन ओवरहैड टैंक, लालपुल पर एक ट्यूबवेल बनाया जा रहा है। जबकि मढ़ई चौक, चक्कर की सड़क, अनाज मंडी, कबूलपुरा गौटिया, एमआरएफ सेंटर, छोटी ज्यारत पर मिनी ट्यूबवेल बनाए जा रहे हैं। इससे शहर की करीब ढाई लाख आबादी को फायदा होगा। यह सभी काम करीब 55 करोड़ की लगात से कराए जा रहे हैं।

यहां पर कराए गए ट्यूबवेल रीबोर

शहरवासियों को अगर एक दिन पानी न मिले आए तो दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। ऐसे में कुछ जगहों पर पेयजल आपूर्ति के लिए पालिका को टैंकर मुहैया कराने पड़ते हैं। आने वाले दिनों में ऐसी समस्या न बने इसको ध्यान में रखते हुए पालिका ने अभी से जरूरत के अनुसार गांधी ग्राउंड और बजरंग नगर वाले ट्यूबवेल को रीबोर कराया है।

महिलाओं ने किया स्वागत

पानी नहीं आने पर काफी परेशानी होती है। अगर उसको ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है, तो यह काफी बेहतर है।

-कमलेश

पानी की समस्या हमेशा ही बनी रहती है, पालिका की तरफ से समस्या के निदान के लिए ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक का निर्माण सराहनीय कदम है ।

-जलधारा

शहरवासियों को पेयजल की समस्या न हो। इसको ध्यान में रखते हुए ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। प्रयास है कि जनता से जो भी वायदे किए हैं, उनको समय से पहले पूरा किया जाए। -फात्मा रजा, पालिकाध्यक्ष, नगर पालिका बदायूं

कमलेश(नगर पालिका की वाली खबर के साथ)

कमलेश(नगर पालिका की वाली खबर के साथ)

कमलेश(नगर पालिका की वाली खबर के साथ)

कमलेश(नगर पालिका की वाली खबर के साथ)


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button