शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बुखार से चार साल के बच्चे की मौत, मलेरिया के चार, डेंगू के तीन मरीज मिले

Connect News 24

Four year old child dies of fever, four malaria patients, three dengue patients found

मृतक शाद का फाइल फोटो

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी नदीम खां के चार साल के पुत्र शाद खां की बुखार से मौत हो गई। वह करीब एक सप्ताह से बीमार था। गांव में बड़े पैमाने पर बुखार पीड़ित होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक नहीं पहुंची है। उनके दूसरी ओर सोमवार को जिले में मलेरिया के चार और डेंगू के तीन मरीज मिले हैं।

शाद को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन ने पहले सीएचसी में दवा ली। हालत बिगड़ने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शाद की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। नदीम की 12 वर्षीय बेटा जैनुल व बेटी फरादिया भी बुखार से पीड़ित है। इसके अतिरिक्त गांव में 30 से ज्यादा लोग बुखार से जूझ रहे हैं।

दूसरी ओर सोमवार को सीएचसी-पीएचसी पर 11284 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 1965 मरीजों की लैब से जांच कराई। 122 मरीजों को भर्ती किया, साथ 14 मरीज रेफर किए गए हैं। 1965 लोगों की स्क्रीनिंग की जांच में चार मलेरिया के रोगी मिले हैं। छह टायफाइड व तीन डेंगू के रोगी भी सामने आए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button