Shahjahanpur News: भाई विदेश में, देवर ने कॉलगर्ल के फोटो के साथ भाभी का नंबर किया वायरल
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक की नीयत अपनी भाभी पर खराब हो गई। आरोप है कि भाई के विदेश जाने के बाद वह जबरन निकाह करने का दबाव बनाने लगा। कामयाब न होने पर भाभी का नंबर कॉलगर्ल के फोटो के साथ वायरल कर दिया। सोमवार को मायके से आई पीड़िता को देखकर ससुराली घर छोड़कर भाग गए।
हरदोई जिले की युवती का विवाह 2019 में शहर के एक युवक से हुआ था। निकाह की रस्म के दौरान कार समेत अन्य दहेज दिया गया था। बरात के कुछ समय के बाद महिला का पति विदेश चला गया। उसके बाद उसका देवर अपनी भाभी से निकाह कराने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर महिला अपने मायके चली गई। इस बीच कई बार पंचायत भी हुई। मामला थाने तक पहुंचा, पर हल नहीं निकला। इस बीच महिला का नंबर उसके देवर ने कॉलगर्ल के फोटो के साथ लगाकर वायरल कर दिया। कई फोन आने के बाद महिला ने नाराजगी जताई। वह सोमवार को अपने भाई के साथ अपने ससुराल आई। इस बीच ससुराली घर में ताला डालकर चले गए। देर रात तक महिला घर के सामने धरने पर बैठी थी।