पीलीभीत

Pilibhit News: छुट्टा घोड़े ने नौ लोगों को काटकर किया घायल

Connect News 24

बीसलपुर। क्षेत्र के गांव इमलिया मरौरी में रविवार देर रात छुट्टा घोड़े ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने जब पकड़ने का प्रयास किया तो उसने नौ लोगों को काटकर घायल कर दिया।

इमलिया मरौरी की प्रधान रेहाना बेगम ने बताया कि रविवार देर रात गांव में कहीं से एक घोड़ा आ गया। उस ने गांव में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। घोड़ा गलियों में दौड़ लगाने लगा। ग्रामीणों ने घोड़े को रस्सी से बांधने का प्रयास किया तो घोड़े ने भगवानदास वर्मा, गुड्डू बख्श मंसूरी, महेश चंद्र राठौर, वीरेंद्र वर्मा, जंगबहादुर, विरासत मियां, हरीश कुमार, ओमप्रकाश और जयदेव को काटकर घायल कर दिया।

करीब दो घंटे तक घोड़ा गलियों में दौड़ता रहा। सोमवार को घोड़ा गांव में दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि घोड़ा या तो चला गया या किसी गन्ने के खेतों में छुप गया है। इस बाबत रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि बिगड़ैल घोड़े को पकड़ने का काम वन विभाग का नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button