Shahjahanpur News: धोखाधड़ी से ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए रुपये कराए वापस
खुटार। गांव बरगदिया निवासी विजेंद्र कुमार के बैंक खाते से धोखाधड़ी की ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए 29299 रुपये पुलिस और साइबर सेल ने वापस करा दिए हैं।
विजेन्द्र कुमार के अनुसार 22 मई को किसी ने उसके बैंक खाते से दो बार में 29299 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए थे। विजेंद्र कुमार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
साइबर क्राइम सेल के प्रभारी रीतेंद्र प्रताप सिंह ने टीम की मदद से विजेंद्र से बैंक खाते की डिटेल प्राप्त कर जांच शुरू की थी। बैंक के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया। जिए खाते में रुपये गए थे, उसके बारे में जानकारी कर विजेंद्र के रुपये वापस करा दिए गए। रुपये वापस मिल जाने पर विजेंद्र ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है। संवाद

