शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सिंधौली से लेकर चिनौर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों की भरमार

Connect News 24

There is abundance of potholes on the national highway from Sindhauli to Chinaur.

सिंधौली कस्बे में पेट्रोल पंप के हाईवे पर गड्ढे। संवाद

सिंधौली। शाहजहांपुर-पलिया नेशनल हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से सड़क के मरम्मत कार्य पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। चिनौर और सिंधौली के बीच हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं। वहीं एनएचएआई का दावा है कि दो-चार दिन में ही गड्ढों को भरवाने का काम शुरू हो जाएगा।

शाहजहांपुर से पलिया तक जाने वाले नेशनल हाईवे पर चिनौर और सिंधौली के बीच कई जगहों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। शहर से लेकर हाईवे पर त्रिलोकीनाथ मंदिर से गांव आदमपुर तक सड़क पर गड्ढों के कारण दोपहिया वाहनों का चलना मुश्किल है। सिंधौली थाना सीमा समाप्त के बोर्ड के पास गड्ढे हैं। इनमें ई-रिक्शा और टेंपो आदि वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है।

सिंधौली पेट्रोल पंप के निकट भी गड्ढे हो गए हैं। इनको पाटने के बजाए सिर्फ बजरी और मौरंग भर दी गई। यही हाल गांव महानंदपुर के पास का है। वहीं एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

शाहजहांपुर आने-जाने में सड़क पर गड्ढों की वजह से बाइक चलाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार गड्ढे बचाने के चक्कर में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। – शाने अली, सिंधौली

प्रतिदिन गड्ढों से गुजरकर सिंधौली में अपनी दुकान पर जाना होता है। बहुत दिक्कत होती है। संबंधित निर्माण एजेंसी को जल्द गड्ढे ठीक कराने चाहिए। मोहम्मद आसिफ, जमदुईया

नेशनल हाईवे का निर्माण एनएचएआई के द्वारा कराया जा रहा है। गड्ढों को भरवाने की योजना बन गई है। दो-चार दिन में गड्ढे भरने का काम शुरू हो जाएगा। – बीपी पाठक, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई

सिंधौली कस्बे में पेट्रोल पंप के हाईवे पर गड्ढे। संवाद

सिंधौली कस्बे में पेट्रोल पंप के हाईवे पर गड्ढे। संवाद

सिंधौली कस्बे में पेट्रोल पंप के हाईवे पर गड्ढे। संवाद

सिंधौली कस्बे में पेट्रोल पंप के हाईवे पर गड्ढे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button