शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मरे बैल को कब्रिस्तान में डाला, रोष

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 09 Oct 2023 12:39 AM IST

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बरातेगदार के एक खेत में बीमार बैल मर गया। खेत स्वामी ने उसे वजीरगंज थाना क्षेत्र के पड़ोसी गांव रजलामई के बाहर बने कब्रिस्तान में डाल दिया। यह देख एक समुदाय विशेष में रोष पनप गया। विरोध की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बैल के शव को हटवाकर दफन कराया तब जाकर मामला शांत हुआ।

बरातेगदार गांव का खेतिहर इलाका गांव रजलामई तक है। बरातेगदार निवासी एक किसान का खेत रजलामई गांव के पास में ही है। शनिवार को एक बीमार बैल उसके खेत में बैठा था। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। किसान ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैल के शव को लादकर वजीरगंज गांव के कब्रिस्तान में डाल आया। कुछ लोगों ने उसे देख लिया। यह देख गांव के लोगों में रोष फैलने लगा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिस पर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ बिसौली सुनील कुमार को मामले की सूचना दी गई। उन्होंने गांव पहुंचकर मरे पशु को ग्रामीणों की मदद से कब्रिस्तान से हटवाकर गड्ढा खोदकर दफन कराया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वाले की पुलिस तलाश कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button