शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जलालाबाद में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST

जलालाबाद। घर से दबोचकर बाग में ले गए तीन युवकों ने अनुसूचित जाति की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर सुनकर जब मौके पर किशोरी की मां पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, तीनों के खिलाफ एससी/एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति की मौत पहले हो चुकी है। शादीशुदा दो बड़ी बेटियां ससुराल में रहती हैं। दो बेटे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर में वह अपनी 14 साल की बेटी और दस साल के बेटे के साथ रहती हैं। बताया कि दोनों बच्चों के सो जाने के बाद वह रात करीब आठ बजे फसल की रखवाली करने खेत पर चली गईं। आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर वीरभान, प्रमोद और सोने उनके घर में घुस आए। उनकी बेटी को सोते से दबोचकर घर के सामने यूकेलिप्टस के बाग में ले गए। तीनों ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मां के मुताबिक, बाग से थोड़ी दूरी पर ही वह खेत पर थी। उन्होंने बेटी के रोने और चीखने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंची तो तीनों आरोपी भाग गए। महिला के मुताबिक बेटी की हालत खराब होने पर वह उसे लेकर निजी अस्पताल में पहुंची लेकिन उसका इलाज नहीं किया गया। बाद में उन्होंने पुलिस की मदद से बेटी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सीओ अजय राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button