शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गंगा की बाढ़ फिर पहुंच रही गांवों में, पीड़ितों की परेशानी बढ़ी

Connect News 24

Ganga flood is again reaching the villages, the problems of the victims increased

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में झोपड़ी के सामने खाना बनाता परिवार। बाढ़ पीड़ित

मिर्जापपुर। गंगा की बाढ़ फिर गांवों की ओर बढ़ने लगी है। मस्जिद नगला, पैलानी, कटैला नगला, पंखिया नगला, आजाद नगर गांवों में किनारे के घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच रहा है। इससे बीमारियों और भोजन-पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

मस्जिद नगला के परवेज ने बताया कि गंगा की बाढ़ का पानी फिर भूरे, गुलाबो, आबिद, शम्मी, शकील, पप्पू के घरों की ओर बढ़ रहा है। कई परिवार गांव वालों की मदद से पेट पाल रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं जा रही है। आजाद नगर गांव के इशाक ने बताया कि एक बार गांव के 87 परिवारों को राशन मिला था। दोबारा कोई अधिकारी झांकने नहीं आया है।

कटैला नगला गांव के सर्वेश कहते हैं कि दो-तीन दिन के लिए पैदल जाने आने के लिए रास्ता खुल गया था। आंख की बीमारी से परेशान ग्रामीण ढाईगांव में दवा लेने गए थे, लेकिन दुकानों में आई ड्राप नहीं मिल रहे हैं। जहां मिल रहे हैं वहां मनमाने रुपये लिए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी कैंप नहीं लगा रहा है।

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में झोपड़ी के सामने खाना बनाता परिवार। बाढ़ पीड़ित

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में झोपड़ी के सामने खाना बनाता परिवार। बाढ़ पीड़ित

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में झोपड़ी के सामने खाना बनाता परिवार। बाढ़ पीड़ित

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में झोपड़ी के सामने खाना बनाता परिवार। बाढ़ पीड़ित

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button