शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रैक की सफाई कर रहे गैंगमैन की ट्रेन से कटकर मौत, हंगामा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 03 Jan 2024 12:52 AM IST

Gangman cleaning the track dies after being hit by train, commotion

ट्रैक पर शव को देखते हुए अ​धिकारी व यूनियन के लोग। स्रोत: जागरुक पाठक

शाहजहांपुर। रेलवे ट्रैक की सफाई कर रहे गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इधर, विभाग के इंजीनियर ने गैंगमैन को अनुपस्थित बता दिया। इस पर आक्रोशित रेलवे यूनियन के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सेक्शन इंजीनियर ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। इस दौरान अप लाइन आउटर सिग्नल पर करीब 15 मिनट एक मालगाड़ी खड़ी रही।

बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव भगवानपुर कुंदनपुर निवासी 45 वर्षीय उमेश कश्यप बिलपुर स्टेशन के अंतर्गत गैंगमैन के पद पर तैनात थे। वह रविवार और सोमवार को अनुपस्थित थे। मंगलवार सुबह 10 बजे हुलासनगरा क्राॅसिंग के पास अपलाइन पर सफाई कर रहे थे। लखनऊ की ओर से आई अकाल तख्त एक्सप्रेस की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। इसी बीच बिलपुर स्टेशन पर तैनात रेलवे के जेई बिलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गैंगमैन अनुपस्थित चल रहा था। इस पर नरमू के लोग भड़क गए और बवाल करने लगे। सूचना पर पहुंचे सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार ने गैंगमैन को उपस्थित दिखाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button