शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर को लगी गोली, साथी फरार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 31 Dec 2023 12:36 AM IST

Gangster shot in police encounter, accomplice absconding

तिलहर की गिरफ्त में मुठभेड़ के बाद घायल पड़ा अपराधी। स्रोत-पुलिस

तिलहर। गैंगस्टर अपराधियों की शनिवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से गैंगस्टर अपराधी इमरान घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसका एक साथी भागने में सफल रहा।

थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस नगरिया मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी शाहजहांपुर-अजीजगंज रोड से बाइक पर आ रहे गैंगस्टर इमरान व उसका साथी मुन्ना पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर दोनों ने ग्राम राई खुर्द के पास जंगल में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इमरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी मुन्ना भाग गया। मुन्ना की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। इमरान तिलहर के उम्मरपुर गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर सीतापुर और शाहजहांपुर में पशु क्रूरता और गोकशी के कई मामले दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button