शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति व प्रमाण पत्र दिए

Connect News 24

Gave commendations and certificates to the trainees

राजकीय आईटीआई जलालाबाद में विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने प्र​शिक्षा​र्णियों का सम्मानित किया। संस्थ

शाहजहांपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जलालाबाद में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि व जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए आईटीआई के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर तकनीकी रूप से योग्य बनना चाहिए। साथ ही प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने आईटीआई के व्यवसायों से उत्तीर्ण वर्ष-2023 के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं आईटीआई प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह, कार्यक्रम प्रभारी राम सरन, अतीश गुप्ता, नरेंद्र पाल सिंह, अंकुर सिंह चौहान, राजीव कुमार सिंह, प्रेमवीर सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button