शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शैक्षिक त्रुटियों का निराकरण समय से कराएं, नहीं तो होगी एफआईआर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 20 Dec 2023 12:47 AM IST

शाहजहांपुर। परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में संशोधन का बृहस्पतिवार को अंतिम मौका है। इसके बाद संशोधन संभव नहीं होगा। शैक्षिक विवरण की त्रुटियों का निराकरण न कराने पर संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों में त्रुटियों के सुधार का मौका दिया गया था। इसकी अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। बताया कि शैक्षिक विवरणों में त्रुटियों को दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अभिलेखों के साथ स्वयं प्रधानाचार्य अथवा विशेष वाहन के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय बरेली में प्राप्त कराना होगा। इसके बाद संशोधन कराना संभव नहीं होगा। वहीं अगर परीक्षा शुरू होने के अंतिम क्षणों में यदि किसी तरह के संशोधन की मांग होती है या फिर परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों के त्रुटियों के निराकरण की कार्रवाई समय से नहीं होती, तो संबंधित के प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होनी हैं। जिसको लेकर बोर्ड ने प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की थी। उन पर आपत्तियां मांगी गई। जिनका निस्तारण हो चुका है, लेकिन अभी केंद्रों की सूची जारी नहीं हुई हैं। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस सप्ताह के अंत तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हो सकती है। इसके बाद परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button