शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तीन दिन से काटे जा रहे थे गर्डर, पुलिस को नहीं लगी भनक

Connect News 24

Girders, were, being cut, for three days, police had no clue

गर्रा नदी किनारे पड़े लोहे के गर्डर। संवाद

शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली इलाके के गर्रा पुल के पास दिवालिया घोषित एरा कंपनी के लाखों रुपये के लोहे के गर्डरों को पिछले तीन दिन से काटा जा रहा था। नदी किनारे गर्डर और बड़े वाहनों के पहियों के निशान मिले हैं लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। मामला सुर्खियों में आने के बाद अब पुलिस दूसरे दिन पल्ला झाड़ती नजर आ रही है।

शनिवार रात चौक कोतवाली इलाके की अजीजगंज चौकी पुलिस ने लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एरा कंपनी के लोहे के गर्डरों को काटकर ले जाने की सूचना पर छापा मारा था। चौकी पुलिस के पहुंचने पर लोहा काट रहे लोग वाहन सहित भाग गए थे। पुलिस मौके पर पड़ा कुछ लोहा बरामद कर चौकी पर ले आई थी। जांच में पता चला कि गर्डर पुल के किनारे से उठाकर गर्रा नदी किनारे आड़ में काटे जा रहे थे। उनके अवशेष अभी वहीं पड़े हैं। मामले में दूसरे दिन भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस मामले से पल्ला झाड़ती नजर आ रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव तोमर ने बताया कि मामले में पुलिस से कोई लेना-देना नहीं है। गर्डरों का दावा करने वाले लोगों से कोर्ट का ऑर्डर लाने के लिए कहा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button