शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दूध लेने निकली छात्रा संदिग्ध हालात में लापता

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 03 Nov 2023 12:45 AM IST

भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार सुबह दूध लेने जाने की बात कहकर घर से निकली कक्षा आठ की छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। छात्रा की मां ने मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के युवक पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम छात्रा को बरामद कर लिया गया। मामले में एक नामजद आरोपी के खिलाफ शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कक्षा आठ की छात्रा जब काफी देर तक वापस नहीं आई तो उसकी मां थाने पहुंचीं। महिला ने बताया कि मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी उवैस नाम का युवक उनकी पुत्री को अक्सर घेरकर छेड़छाड़ करता है। उसे शक है कि उवैस ने ही उसे अगवा कर लिया। महिला की शिकायत पर सरायकाइयां चौकी प्रभारी शिवम कुमार पुलिस के साथ आरोपी के घर पहुंचे और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थोड़ी देर के बाद रहस्यमय ढंग से छात्रा भी थाने आ गई। पुलिस छात्रा से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर आरसी मिशन अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले में छात्रा की मां की ओर से उवैस पर शक जाहिर करते हुए अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा से पूछताछ के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button