शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आईटीआई का फार्म भरने गई युवती लापता

Connect News 24

जलालाबाद। कोला गांव स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में फार्म भरने गई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसका पता लगाने की मांग की है।

क्षेत्र के गांव कटका निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी चार सितंबर को आईटीआई में फॉर्म भरने के लिए गई थी। दोपहर 2:00 बजे तक उसके घर वापस न आने पर उसने बेटी के मोबाइल पर काॅल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।

खोजबीन के बावजूद युवती का सुराग न लगने पर पुलिस को तहरीर दी। महिला बेटी का अपहरण हो जाने की आशंका जता रही है। महिला ने बताया कि बेटी के साथ दो सहेलियां भी थीं लेकिन वे कुछ बता नहीं रही हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button