शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: धान ले जाने वाले डेढ़ सौ ट्रकों में लगा जीपीएस

Connect News 24

शाहजहांपुर। धान खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शासन ने धान ढुलाई करने वाले ट्रकों पर ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से लैस करने के आदेश दिए हैं। इससे धान ले जाने वाले वाहन की लोकेशन की निगरानी की जा सके। इसकी निगरानी के लिए लखनऊ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जिले में वर्तमान में 210 धान क्रय केंद्र संचालित है। प्रत्येक क्रय केंद्र को धान ढुलाई के लिए दो ट्रक आवंटित किए गए हैं। इनको जीपीएस से लैस किया जा रहा है। अभी तक जिले में 105 ट्रक में जीपीएस लगाया जा चुका है। ये ढुलाई कर रहे हैं। धान क्रय केंद्र से प्रशासन द्वारा चिह्नित 90 धान मिलों या फिर एफसीआई के रोजा स्थित गोदाम व सीडब्ल्यूसी के रोजा और जमौर स्थित गोदाम पर धान पहुंचाया जाएगा। कुल 420 ट्रकों में जीपीएस लगना है। इसका काम प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में चल रहा है।

धान माफिया न कर सकेंगे गड़बड़ी

धान माफिया पर नकेल कसने के लिए धान ढुलाई करने वाले वाहनों में जीपीएस लगाया जा रहा है। इससे ट्रक की लोकेशन की निगरानी रखी जा सकेगी। धान केवल अनुबंधित मिलों या गोदामों तक पहुंचाया जा सके। जीपीएस लगने से वाहन अपने रूट को नहीं बदल सकेगा और वह सीधे अपने स्थान पर पहुंचेगा। कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी कि धान भरकर ट्रक किस समय क्रय केंद्र से निकला और किस समय मिल या गोदाम में पहुंचा। कोई भी गड़बड़ी होने पर कंट्रोल रूम से जिले के संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जाएगी।

धान खरीद में पूरी पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए धान ढुलाई करने वाले ट्रकों पर जीपीएस लगाया जा रहा है। इसकी निगरानी लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से की जाएगी। स्थानीय स्तर पर भी अधिकारी इस पर नजर रखेंगे।

– संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन, धान खरीद अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button