शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

Connect News 24

Grand city kirtan taken out on Guru Gobind Singh Prakashotsav

गांव रामपुर कलां गुरुद्वारे से निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा में शामिल पंज प्यारे और सजा गुरु जी 

खुटार। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को गांव रामपुरकलां स्थित गुरुद्वारे से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन खुटार, बंडा होते हुए देर रात वापस गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके बाद जमकर आतिशबाजी की गई।

नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए संगत ने ट्रैक्टर ट्राॅली रात से ही लाकर खड़े कर दिए थे। सुबह सात बजे गुरुद्वारा परिसर में भारी संगत एकत्र हो गई। आठ बजे जो बोले सो निहाल के बीच कीर्तन यात्रा का शुभारंभ किया गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे लोग सफाई करते हुए और पानी का छिड़काव करते चल रहे थे। पीछे भव्य रूप से सजा गुरू जी का दीवान था। दीवान के पीछे 50 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर संगत में शामिल महिला, पुरुष कीर्तन करते चल रहे थे।

कीर्तन यात्रा का खुटार, खमरिया, बंडा सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। संगत ने गुरु के दीवान के समक्ष मत्था टेका। रास्ते में कई जगह लंगर लगाकर संगत को फल, बिस्कुट, चाय आदि का वितरण किया। देर रात रामपुर कलां गुरुद्वारे पर जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान गुरु के लंगर में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button