Shahjahanpur News: जल के अंधाधुंध उपयोग से गिर रहा भू-जलस्तर

राजकीय महाविद्यालय कांट में संस्थान नवाचार परिषद की बैठक में बोलते व मंचासीन अधिकारी
शाहजहांपुर। राजकीय महाविद्यालय कांट में संस्थान नवाचार परिषद की बैठक हुई। इसमें भू-जल संरक्षण पर चर्चा की गई।
कॉलेज में पर्यावरण विभाग के प्रभारी डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि यह बहुत ही चिंता का विषय है कि जल के अंधाधुंध उपयोग से लगातार भू-जल स्तर गिरता जा रहा है। ऐसे में यह जरुरी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। जिन स्थानों पर पौधे होते हैं, वहां पर भूजल के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। वर्षा के दिनों में तालाबों के निर्माण व रेन वाटर हार्वेस्टिंग की तकनीक अपनाए जाने का सुझाव दिया। इस मौके पर डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद