शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बालिका 40 किग्रा में महिमा और 45 किग्रा भार वर्ग में निकिता रहीं प्रथम

Connect News 24

Girls Mahima in 40 kg and Nikita first in 45 kg weight category

भारोत्तोलन प्रतियोगिता के विजेता

शाहजहांपुर। विकास खंड सिंधौली की ग्राम पंचायत सैजाना में भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। इसमें खिलाड़ियाें ने बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतिभाग किया। बालिका 40 किग्रा भार वर्ग में महिमा देवी और 45 किग्रा भार वर्ग में निकिता वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

40 किग्रा भार वर्ग में ही अंशिका वर्मा ने द्वितीय, नेहा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 45 किग्रा भार वर्ग में कौशल्या देवी दूसरे और प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। 49 किग्रा भार वर्ग में रोली वर्मा प्रथम, खुशबू द्वितीय तथा नेहा वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 55 किग्रा भार वर्ग में कुमुद राजपूत ने पहला स्थान पाया।

बालक वर्ग के 49 किग्रा भार वर्ग में मोनू कुमार प्रजापति प्रथम, मनोज यादव द्वितीय तथा विशाल कुमार तृतीय, 55 किग्रा भार वर्ग में अखिलेश यादव पहले, रोहित कुमार दूसरे व सोनू तीसरे स्थान पर रहे। 61 किग्रा भार वर्ग में अफरोज बाबू पहले, अजय सक्सेना दूसरे, कौशल राजपूत तीसरे, 67 किभा वर्ग में सुनील कुमार प्रथम, विनोद कुमार द्वितीय, रणजीत सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। 73 किग्रा भार वर्ग में राज राजपूत प्रथम, ऋषभ द्वितीय, अभिनय कुमार ने तृतीय, 81 किग्रा भार वर्ग में वीरेंद्र सिंह राजपूत पहला, सुधांशु यादव दूसरा, अमलेश सिंह तीसरा स्थान पाए। 89 किग्रा भार वर्ग में विशाल वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा, लालाराम पुजारी, रामअवतार वर्मा, धनीराम वर्मा, जयकरण सिंह यादव, परशुराम यादव, राधेश्याम यादव, अरविंद यादव, आशीष यादव शैलेंद्र यादव, वीरपाल सिंह यादव, उमेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button