शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नए वोट बनवाने में पुरुषों पर भारी आधी आबादी

Connect News 24

शाहजहांपुर। लोकसभा सामान्य चुनाव-2024 में प्रतिभागिता करने के लिए पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट बनवाएं हैं। विशेष पुनरीक्षण अभियान में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। वोट बनवाने और हटाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए सात अक्तूबर से लेकर नौ दिसंबर तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसका नतीजा निकाला कि महिलाएं वोट बनवाने के मामले में पुरुषों से काफी आगे निकल गईं हैं। जिले ही नहीं सभी छह विधानसभाओं में नए वोट बनवाने के मामले में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

1.46 लाख लोग नए मतदाता बने

वर्तमान में जिले में मतदाताओं की संख्या 22 लाख, 18 हजार, 224 है। इनमें पुरुष मतदाता 12 लाख, 04 हजार, 551 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख, 13 हजार, 494 है। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में अभी तक 1 लाख, 46 हजार, 251 नए वोट बने हैं। इनमें महिलाओं ने 78 हजार, 740 वोट बनवाए हैं। 67 हजार, 499 पुरुषों ने वोट बनवाए हैं। वहीं, थर्ड जेंडर के 12 नए वोट बने हैं।

विधानसभावार बनाए गए नए वोट

विधानसभा महिला पुरुष

पुवायां 15,163 12,847

तिलहर 14269 12,884

जलालाबाद 13,646 11,664

कटरा 12,134 11,214

नगर 11,850 9,772

ददरौल 11,678 9,118

वर्जन-

विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने वोट बनवाने में उत्साह दिखाया है। उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान में भी महिलाओं की सहभागिता अच्छी होगी। – संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button