शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ओसीएफ इस्टेट और नगर की रामलीला में हनुमानजी ने जलाई सोने की लंका

Connect News 24

Hanumanji lit golden lanka in OCF estate and city's Ramlila.

ओसीएफ इस्टेट ​स्थित मंदिर में पूजन करते वरिष्ठ महाप्रबंधक अ​खिलेश कुमार व पूनम सक्सेना

शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान व ओसीएफ इस्टेट में चल रही श्रीरामलीला में शनिवार को कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों काे भावविभोर कर दिया। दोनों ही स्थानों पर हनुमान जी के लंका पहुंचने, सीता जी से मिलने, रावण के सामने पेश होने तथा सोने की लंका को जलाए जाने का मंचन हुआ।

मंचन में दिखाया गया कि भगवान राम द्वारा अपनी अर्धांगिनी सीता का पता लगाने के लिए हनुमान जी को लंका भेजा जाता है। लंका पहुंचने पर उनका सामना लंकिनी से होता है। उसे सुरलोक पहुंचा कर वह लंका में प्रवेश करते हैं, जहां विभीषण से मिलते हैं। हनुमान भगवान राम द्वारा दी गई सोने की मुद्रिका सीता को सौंपते हैं। इसके बाद हनुमान जी सारी अशोक वाटिका उजाड़ देते हैं। मेघनाद उन्हें अपने ब्रह्म फास में बांधकर रावण के सामने ले जाता है जहां उनकी पूंछ में आग लगाई जाती है, तो वह सोने की लंका में आग लगाकर खाक कर देते हैं।

ये लोग रहे मौजूद : खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, विनय चंद्र सेठ, अंजलि सेठ, अद्वैत चंद्र सेठ, विकास चंद्र कपूर, माला कपूर, शाव्य कपूर, ऋषि कपूर, मधु कपूर, अशोक खन्ना आदि मौजूद रहे। ओसीएफ इस्टेट में हितेश अग्रवाल, एससी सिंह, रवि बाबू, पैट्रिक दास, देवेश दीक्षित, अंकित सक्सेना, महेंद्र दीक्षित, अरुण डीआर, रोहित सक्सेना, सतीश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button