Shahjahanpur News: राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हर्षविंदर का चयन

तिलहर में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हर्षविंदर का चयन होने पर स्वागत करते राष्ट्रीय कामधे
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में गांव गोपालपुर जदीद के हर्षविंदर का चयन हो गया है। शुक्रवार को नगर में आगमन पर उनका स्वागत किया गया।
हर्षविंदर यादव गांव गोपालपुर जदीद निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हर्षविंदर के बाबा और उसके पिता सिपक्टर सिंह को निशानेबाजी का शौक था। अब बेटे हर्षविंदर ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। बेटे को प्रशिक्षण दिलाने के लिए काकोरी शूटिंग रेंज में प्रवेश करवाया। शूटिंग में आगे बढ़ते हुए जुलाई में दिल्ली में डॉ. करणी सिंह राइफल्स संगठन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के लिए चयन हो गया।
बताया कि 16 अगस्त को प्रतियोगिता में खेलते हुए उसका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया। उनके यहां पहुंचने पर राष्ट्रीय कामधेनु संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार वाल्मीकि, राष्ट्रीय महामंत्री मनोज कश्यप, परविंद्र यादव, अभिषेक शर्मा, संजीव कुमार, दीपक राजपूत, हिमांशु साहूकार, सनी गंगवार, आकाश, अजय कश्यप ने स्वागत किया।

