शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हेल्थ एटीएम किसी काम के नहीं… कहीं और कराएं जांच

Connect News 24

Health ATM is of no use, get it checked elsewhere

शाहजहांपुर के शहरी स्वास्थ्य केंद्र के एटीएम पर काफी कम लोग जांच कराने आते। संवाद

शाहजहांपुर। 32 तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच करने वाले हेल्थ एटीएम चार महीने भी ठीक से नहीं चल सके हैं। हेल्थ एटीएम को खुद ही उपचार की जरूरत है। कलान, जलालाबाद में तकनीकी कमी के चलते मशीनें न चलने से जांच कराने आने वाले मरीजों को लौटना पड़ रहा। राजकीय मेडिकल कॉलेज की एटीएम दो विभागों की आपसी समन्वय के अभाव में संचालित नहीं हो रहीं। इसके चलते मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा।

नवंबर में पुराने जिला अस्पताल स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र जली कोठी में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राजकीय मेडिकल कॉलेज में सांसद अरुण सागर, पुवायां में विधायक चेतराम व तिलहर में विधायक सलोना कुशवाहा ने हेल्थ एटीएम का लोकार्पण किया था। इसके बाद जलालाबाद, कलान व निगोही में भी मशीनों को लगाकर 32 प्रकार की जांचों की सुविधा देने का दावा किया था। मरीजों को जांच करने के बजाये इनमें लगी अधिकतर मशीनें खुद ही बीमार हो गईं। गरीबों को नि:शुल्क जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा। हर रोज सीएचसी पर आने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। मरीजों को पूर्व की तरह निजी अस्पतालों में लाइन में लगना पड़ रहा है।

केमिकल अभाव में पूरी जांचें नहीं हुईं शुरू

-हेल्थ एटीएम अपने पैरामीटर पर खरे नहीं उतर रहे। लंबाई, वजन समेत सामान्य जांचों की सुविधा ही मिल सकी। शेष जांच केमिकल उपलब्ध नहीं होने के कारण शुरू नहीं हो सकीं। पुराने अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम पर नाम मात्र की जांच हो रही हैं। प्रचार-प्रसार के अभाव व कार्यरत कर्मचारी का व्यवहार ठीक नहीं होने के कारण लोग यहां आने से कतराते हैं।

मशीन खराब होने से जांच हुई बंद

फोटो-25

जलालाबाद। सीएचसी पर मरीजों की जांच के लिए लगी हेल्थ एटीएम तकनीकी कमी के चलते चार-पांच दिनों से खराब पड़ी है। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। चिकित्साधीक्षक अमित यादव ने बताया कि खराब होने की जानकारी मशीन लगवाने वाली कंपनी को देने के बाद कंपनी द्वारा इंजीनियर भेजा गया था। जांच रिपोर्ट कंपनी को भेज दी गई है। एक-दो दिन में वह यहां आकर मशीन सही कर देगा।

नेटवर्क की समस्या से जूझ रहा हेल्थ एटीएम

कलान। सीएचसी पर लगा हेल्थ एटीएम बिजली और नेटवर्क की समस्या से जूझ रहा है। इसलिए यहां पर जांचें नहीं हो पा रहीं हैं। नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ के अनुसार, कलान में हेल्थ एटीएम खराब हो गया है। ऐसी स्थिति में मरीजों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है।

दो विभागों की लड़ाई के चलते अस्पताल में जांच बंद

-राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगी हेल्थ एटीएम दो विभागों के आपसी समन्वय के अभाव के चलते ठप हो गए। इसके चलते मशीन सिर्फ वजन तौलने के काम आ रही है। यहां पर पिछले काफी समय से जांच नहीं हो रहीं। अधिकारियों ने बताया कि मशीन में इंटरनेट नेटवर्क की दिक्कत आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे इंटरनेट से काम नहीं चल पा रहा। हालांकि, राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास अपना इंटरनेट नेटवर्क है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई मशीन को अपना नेटवर्क देने से परहेज कर रहे हैं। इसके चलते मरीजों को लाइन में लगकर जांच करानी पड़ रही है।

-कलान, जलालाबाद के हेल्थ एटीएम मशीन को सही कराने के लिए संबंधित कंपनी से पत्राचार कर ठीक कराया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटरनेट नेटवर्क को बदलवाकर हेल्थ एटीएम को शुरू कराएंगे। – डॉ. आरके गौतम, सीएमओ

शाहजहांपुर के शहरी स्वास्थ्य केंद्र के एटीएम पर काफी कम लोग जांच कराने आते। संवाद

शाहजहांपुर के शहरी स्वास्थ्य केंद्र के एटीएम पर काफी कम लोग जांच कराने आते। संवाद

शाहजहांपुर के शहरी स्वास्थ्य केंद्र के एटीएम पर काफी कम लोग जांच कराने आते। संवाद

शाहजहांपुर के शहरी स्वास्थ्य केंद्र के एटीएम पर काफी कम लोग जांच कराने आते। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button