शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नवजात शिशुओं की देखभाल का तरीका बताएगा स्वास्थ्य विभाग

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 12 Nov 2023 12:50 AM IST

शाहजहांपुर। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह 15 से 21 नवंबर तक मनाया जाएगा। इसमें प्रसव के बाद नवजात शिशुओं की देखभाल के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान को शुरू होने में मात्र तीन दिन शेष हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करा रहा है।

प्रदेश में नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते नवजात शिशु देखभाल सप्ताह शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने सीएमओ को पत्र भेजकर बताया कि प्रत्येक नवजात शिशु के जीवन की बेहतर शुरुआत के लिए स्वास्थ्य इकाइयों की अहम भूमिका होती है। नवजात शिशु की देखभाल करने को जनसमुदाय को जागरूक कर शिशु मृत्यु दर को कमी लाई जाएगी।

सीएमओ ने बताया कि नवजात शिशु देखभाल सप्ताह पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रसव के बाद बच्चे की देखभाल की जानकारी के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button