शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर रोड पर भारी वाहन रहे प्रतिबंधित

Connect News 24

जलालाबाद। सोमवार को कांवड़ियों के मद्देनजर प्रशासन ने शाहजहांपुर रोड पर सरकारी बसों को छोड़कर अन्य भारी वाहन प्रतिबंधित रखे। पुलिस ने बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार को वाहन नहीं रोके, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। इस दौरान पुलिस ने याकूबपुर तिराहे पर बैरियर लगाकर एक एक वाहन पास कराया।

हर-हर, बम-बम के जयकारों के साथ सुबह से लेकर शाम तक कांवड़ियों के जत्थे निकलने का क्रम चलता रहा, लेकिन इनकी संख्या रविवार की अपेक्षा काफी कम रही। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली। शाहजहांपुर रोड पर ही डायवर्जन का नियम लागू रहा। इस दौरान कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी व ठहरने आदि की व्यवस्था सोमवार को भी कई स्थानों पर की गई थी। तमाम संगठनों की ओर से चल रहे भंडारों में कांवड़ियों के लिए हलुआ, पूड़ी, सब्जी, तहरी आदि का इंतजाम रहा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button