शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राज्यरानी एक्सप्रेस से टकराया जानवरों का झुंड

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 15 Jul 2023 12:56 AM IST

शाहजहांपुर। लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस के सामने शाहबाद और टोडरपुर रेलवे स्टेशन के बीच जानवरों का झुंड आ गया। जानवरों का झुंड ट्रेन से टकरा गया। इस बीच करीब 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। शुक्रवार को शाम चार बजे ट्रेन हरदोई से रवाना हुई। तेज रफ्तार ट्रेन के आगे शाहबाद और टोडरपुर रेलवे स्टेशन के बीच जानवराें का झुंड आ गया। काफी हार्न बजाने के बाद भी झुंड नहीं हटा और ट्रेन से टकरा गया। इसके चलते इंजन का प्रेशर पाइप फट गया। चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका। इंजन को चेक किया। वॉकी-टॉकी से स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को सूचना दी। 30 मिनट के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button