शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हिस्ट्रीशीटर ने गलत नीयत से पकड़ा, बेटे पर ताना तमंचा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST

खुटार। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों पर गलत नीयत से पकड़कर घायल करने और बेटे पर तमंचा तानने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात आठ बजे उनके पति किसी काम से गांव गए थे। इस बीच सरोजनीनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर निसार रजा उर्फ बब्लू एक अन्य युवक के साथ उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए गलत नीयत से पकड़कर कमरे के अंदर खींचने लगा। शोर मचाने पर आरोपियों ने उनका मुंह दबा दिया और उनके एक वर्ष के पुत्र के ऊपर तमंचा तान जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button