Shahjahanpur News: हुलासनगरा ओवरब्रिज लोड टेस्ट में पास, आज से शुरू होगा दोनों लेन पर यातायात

हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास एक लेन बंद करने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग। संवाद
सीआरआरआई की टीम की जांच हुई पूरी, पिछले छह दिनों से आवागमन हो रहा था प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। पिछले छह दिनों से लोड टेस्ट होने की वजह से हुलासनगरा ओवरब्रिज की एक लेन बंद चल रही है। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की टीम जांच कर रही है। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक लोड टेस्ट सफल हो गया है। बुधवार से दूसरी लेन पर भी यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहजहांपुर और बरेली के बीच हुलासनगरा ओवरब्रिज की एक लेन पिछले छह दिन से बंद चल रही थी। इसकी वजह से वाहनों को एक लेन से गुजारा जा रहा था। इस वजह से कई बार जाम की समस्या भी हो रही थी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि सीआरआरआई की टीम ओवरब्रिज का लोड टेस्ट करने के लिए आई थी। लोड टेस्ट में करीब 30-30 टन क्षमता के ट्रक गुजारे गए। लोड टेस्ट सफल रहा है।
–
सीआरआरआई की टीम हुलासनगरा ओवरब्रिज का लोड टेस्ट कर रही थी। इसकी वजह से ओवरब्रिज की एक लेन छह दिन से बंद चल रही थी। लोड टेस्ट सफल हो गया है। बुधवार से दोनों लेन से आवागमन शुरू हो जाएगा।
– बीपी पाठक, पीडी, एनएचएआई