शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जलालनगर में जल संकट से जूझ रहे सौ परिवार

Connect News 24

Hundred families facing water crisis in Jalalnagar

शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर के एक घर में पानी की सूखी टोंटी दिखाता पीड़ित। संवाद

शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर में ऊंचाई पर बने घरों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही। पिछले चार दिन से पानी का प्रेशर कम होने के कारण लोगों को पानी के लिए तरस रहे हैं। निचले हिस्से के घरों में भी पानी काफी कम मात्रा में पहुंच रहा। एक बाल्टी भरने में ही आधा घंटा लग जाता है। सौ से ज्यादा परिवार जलसंकट से जूझ रहे हैं।

शहर में जलापूर्ति को लेकर आने वाली दिक्कतें बढ़ती ही जा रहीं हैं। किसी मोहल्ले में पानी ही नहीं पहुंच रहा, जहां पहुंचता भी है, वहां पर्याप्त नहीं मिलता। यही हाल मोहल्ला तारीन जलालनगर का है। यहां 10-12 घर ऊंचाई पर बने हैं। वहां तक चार दिन से पानी नहीं पहुंच रहा। लोगाें को बाहर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। जिन हैंडपंप आदि से पानी लिया जा रहा है, वे भी गंदा पानी दे रहे।

शरफुद्दीन ने बताया कि उनके घर में जलापूर्ति नहीं हो रही। इसलिए वह थोड़ी ही दूर पर रहने वाले अपने एक परिचित के घर से वाटर कूलर में पानी भरकर लाते हैं। बाकी की जरूरतों के लिए सरकारी हैंडपंप से पानी लाते हैं। शीबा बेगम ने बताया कि उनके घर में भी पानी नहीं आ रहा है। इस समस्या को लेकर शनिवार को नगर निगम में जाकर शिकायती पत्र दिया है। शाम तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मोहल्ले में झांकने नहीं आया। पानी की समस्या कब तक बनी रहेगी इसका कोई अंदाजा नहीं है।

टंकियों से नहीं छोड़ा जा रहा प्रेशर के साथ पानी

जलापूर्ति के लिए पड़ी पुरानी पाइप लाइन आए दिन क्षतिग्रस्त हो जाती है। इसकी वजह से जलापूर्ति बाधित हो जाती है। ओवरहेड टैंक से पानी छोड़े जाने पर धीमी गति से पहुंचता है। वहीं नई डाली गई पाइप लाइन से अभी जलापूर्ति नहीं हुई है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को मोहल्ले में जलापूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी वजह से भी समस्या और बढ़ गई।

बोले लोग- टंकियों तक नहीं पहुंच रहा पानी टोंटियां सूखी

फोटो – 33

मोहल्ले में जलापूर्ति की लाइन से पानी हमेशा से ही कम आता है। पिछले चार दिनों से समस्या गंभीर हो गई हैं। घर की टंकियों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, टोंटियां सूख गई है। – आरिफ

फोटो – 34

चार दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। जरूरत के लिए पानी दूसरों के घर से भरकर लाना पड़ता है। समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। जिससे लाभ मिले सके। – जाहेद

फोटो – 35

पानी पहली जरूरत है, बिना उसके कोई काम ही आगे नहीं बढ़ता है। मोहल्ले के 10-12 घरों में चार दिन से बिल्कुल भी पानी नहीं पहुंचा है। हैंडपंप ही सहारा बने हुए हैं। – शानू

तारीन जलालनगर में शुक्रवार को जलापूर्ति लाइन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। शनिवार को कर्मचारी लगाकर लीकेज ठीक कराया गया है। रविवार सुबह जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी। जलापूर्ति लाइन के क्षतिग्रस्त होने से प्रेशर कम हो जाता है। – सौरभ श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (जल), नगर निगम

शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर के एक घर में पानी की सूखी टोंटी दिखाता पीड़ित। संवाद

शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर के एक घर में पानी की सूखी टोंटी दिखाता पीड़ित। संवाद

शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर के एक घर में पानी की सूखी टोंटी दिखाता पीड़ित। संवाद

शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर के एक घर में पानी की सूखी टोंटी दिखाता पीड़ित। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button