शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पति पर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप

Connect News 24

पत्नी ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

तिलहर। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पति पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और तंत्र-मंत्र कराने का आरोप भी लगाया है।

मोहल्ला भक्सी निवासी ज्योति शर्मा की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका विवाह 14 मई 2022 को फरीदपुर तहसील के बुखारा रोड मोहल्ला मठिया निवासी खुशीराम शर्मा के बेटे सतीश चंद्र से हुआ था। आरोप है कि ससुरालियों ने तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर परेशान करना शुरू कर दिया।

परेशान होकर वह मायके चली आई। आरोप है कि 30 सितंबर को रात 10 : 25 बजे पति सतीश शर्मा और उसका बड़ा भाई कैलाश शर्मा बाइक से उसके घर आए। पति तमंचा लिए घर में घुसा और उसे जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के आने पर सतीश घर से बाहर भागा। दरवाजे पर तंत्र-मंत्र किया हुआ सामान रखा था। इस दौरान दोनों बाइक पर बैठकर भाग गए।

बताया कि सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सतीश शर्मा, जेठ कैलाश शर्मा, जेठानी, ससुर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button