Shahjahanpur News: तेरी शरण में आकर मैं धन्य हो गया…

कार्तिक मास में निकली प्रभातफेरी के स्वागत पश्चात भजन-कीर्तन के दौरान झूमते श्रद्धालु। स्त्रोत
प्रभातफेरी का रवि सिंह सराफ के आवास पर हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कार्तिक मास में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से निकलने वाली प्रभातफेरी का सोमवार को रवि सिंह सराफ के आवास पर स्वागत हुआ। जहां पर भजन-कीर्तन हुए। श्रीराधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने भगवान गणेश का आवाहन किया।
रविंद्र मिश्रा ने तेरी शरण में आकर मैं धन्य हो गया, जन्मों की प्यास थी सम्पन्न हो गया… भजन सुनाया। उनके बाद अनिल कक्कड़, पार्थ सचदेव, मनमोहन अरोरा, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेवा, नवीन सचदेव ने भजन सुनाए, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करते रहे। इस बीच फूलों की होली खेली गई।
मंदिर कमेटी की तरफ से प्रेम नारंग ने रवि सिंह के परिवार को भेंट दी। इस मौके पर युवा सेवा समिति के प्रधान संजीव सचदेवा, भागवंती देवी, मोहन देवी, तारा आंटी, विमला खुराना, सुषमा सचदेवा, दिवाकर मिश्रा, अमिता मिश्रा, गोपाल गुप्ता, रितेश टंडन, स्वेता टंडन, गीता त्रिवेदी, पूनम कश्यप आदि मौजूद रहे।