शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्थापना एवं तकनीकी दिवस के रूप में मनाया आईसीआर ने स्थापना दिवस

Connect News 24

Jattha leaves on foot for Shri Khatu Shyam Temple

नियामतपुर ​स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषक गोष्ठी में बोलते व मंचासीन वैज्ञानिक

शाहजहांपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के स्थापना दिवस को नियामतपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर स्थापना एवं तकनीकी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कृषक गोष्ठी और कृषि प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि आईसीएआर देश में कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान की सबसे बड़ी संस्था है एवं विभिन्न फसलों की नई-नई प्रजातियों को विकसित करती है। साथ ही खेती की नई तकनीकों को पूरे देश में शोध संस्थानों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से पहुंचा रही है।

केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 16 से 18 जुलाई तक कृषि संबंधी गतिविधियां केंद्र पर जारी रहेंगी। केंद्र पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. नूतन वर्मा ने कृषकों को फसल सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. महेश कुमार, डॉ. मनोज मिश्रा, शुभम आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button